Top News

निरीक्षण में अवकाश पर गए शिक्षकों को अनुपस्थित दिखाना साजिश- यूटा

*निरीक्षण में अवकाश पर गए शिक्षकों को अनुपस्थित दिखाना साजिश- यूटा*

*बीएसए कार्यालय में ज्ञापन देकर दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की माँग की*

*औरैया।* औरैया व अजीतमल तहसील में शिक्षकों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए बहुत से शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर भी थे।इस मामले में तहसील कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण की गलत व भृमित रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने बीएसए कार्यालय में ज्ञापन दिया।शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों के बारे में गलत रिपोर्ट देने को विभाग को बदनाम करने की साजिश बताया और इसके अलावा लंबित वेतन व एरियर हेतु भी ज्ञापन दिया।
        शुक्रवार को यूटा के मंडल अध्यक्ष नीरज राजपूत, जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल व महामंत्री आलोक बाबू गुप्ता ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीएसए वीरेंद्र पांडे को सौंपा।शिक्षक नेताओं ने कहा कि नौ नवम्बर को तहसील के कर्मचारियों की रिपोर्ट पर अजीतमल व औरैया तहसील में स्कूलों का निरीक्षण कराया गया।इस दौरान बहुत से शिक्षक नियमानुसार पोर्टल पर अवकाश लेकर छुट्टी पर गए थे।जबकि निरीक्षण में उनको अनुपस्थित दिखाया गया। ।छुट्टी पर गए शिक्षकों को अनुपस्थित दिखाकर गलत प्रचारित करने से शिक्षक समाज को आघात पहुंचा है और समाज में छवि धूमिल हुई है है जो कि न्यायोचित नहीं है।संगठन ने अनुपस्थित दिखाए गए शिक्षकों की बात सुने बिना कोई भी कार्यवाही ना करने व गलत मंशा से रिपोर्ट देने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की माँग की।इस दौरान शिक्षक नेताओं ने अवशेष शिक्षकों की सत्यापन प्रक्रिया जल्द कर लंबित वेतन व एरियर भी देने की मांगों की।मौके पर विनय वर्मा, आदित्य गुप्ता,  विजय वर्मा व आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم