Top News

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक


*राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक* 

*औरैया 23 नवंबर 2021* मंगलवार को माननीय न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी न्यायिक अधिकारियों को दिनांक 11 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता का अधिक से अधिक वादों को नियत कर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि समस्त वादों को समय से तामीला कराया जाना सुनिश्चित करें। ताकि आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए गए वादों का लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में रनन्जय कुमार वर्मा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, राजेश चौधरी एडीजे प्रथम, मनराज सिंह स्पेशल पास्को, सुनील कुमार नोडल अधिकारी एडीजे द्वितीय, शिवानी त्यागी सिविल जज, दिवाकर कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रियल शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने