स्कूली बच्चों ने दीपावली के अवसर पर शहीदों के नाम दीप प्रज्वलित किया
मनोज तोमर ब्यूरो चीफ गौतम बुद्धनगर
गौतम बुद्धनगर।उच्च प्राथमिक विद्यालय भट्टा ब्लॉक दनकौर जनपद गौतम बुध नगर में दीपोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक दीप शहीदों के नाम से प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार शर्मा संकुल शिक्षक भट्टा पारसौल ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर विद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को पर्वों के महत्व के विषय में उनकी समझ को विकसित करते हुए व परिवेश को जोड़ते हुए इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया देश के वीर सपूतों जो देश की सेवा करते हुए देश पर बलिदान हो गए ऐसे वीर महान देशभक्त शहीदों को नमन किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया छात्राओं ने रंगोली कार्यक्रम दीप सज्जा कार्यक्रम मैं भाग लिया जिसमें चांदनी दीपिका लक्ष्मी पायल प्राची अंशिका राधिका प्रथम स्थान व अनुज शिवम विवेक यस कृष महक द्वितीय स्थान पर रहे.मीना मंच की नोडल प्रभारी पारूल उपाध्याय व सड़क सुरक्षा नोडल प्रभारी विनीत कुमार रावत विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष चरनसिह अशोक कुमार आशा, गीता,सुमन,राजरानी,आदि उपस्थिति रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know