*मंडलायुक्त एवं आईजी ने मुख्यमंत्री दौरे के संबंध में चल रही तैयारियों का लिया जायजा*
*मुख्यमंत्री जी के दौरे को लेकर कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए - मंडलायुक्त*
*औरैया 03 नवम्बर 2021* केंद्र सहायतित योजना फेज 3 के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज औरैया का शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद औरैया भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को मंडलायुक्त कानपुर डॉ राजशेखर व आईजी रेंज कानपुर प्रशांत कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां को समय से पूरी कर ली जायें। मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि मुख्यमंत्री जी की सुरक्षा में बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए उनकी सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से उनके कार्यों के प्रति ब्रीफ कर दिया जाए। मुख्यमंत्री जी द्वारा जिन लाभार्थियों का प्रमाण पत्र आदि वितरित किया जाए उनकी सूची पहले से ही सभी सुरक्षाकर्मियों को उपलब्ध करा दी जाए एवं लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित कर दिया जाए। इस कार्य में विशेष सावधानी बरती जाए।_
_मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से हैलीपैड, स्टेज एवं पंडाल निर्माण को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली जिस पर एक्सईएन ने बताया कि आज देर शाम तक यह सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली जाएंगी। मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को निर्देश दिए कि स्टेज मजबूत होना चाहिए। स्टेज तैयार होने के बाद उसकी मजबूती को चेक जरूर कर लिया जाए।_
_मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति बिना पहचान पत्र के नहीं प्रवेश कर सकेगा इसीलिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व मीडिया के पास बना दिए जाएं। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि इस पूरे कार्यक्रम की एक बार रिहर्सल जरूर कर ली जाए जिससे कि रिहर्सल कोई भी कमी आती है तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाए।_
_पार्किंग को लेकर आईजी कानपुर ने एसपी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में शामिल होने आए जनप्रतिनिधियों व लाभार्थियों व अन्य लोगों की गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए पार्किंग में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाया जाए जिससे कि किसी को भी कार्यक्रम समाप्ति के बाद वाहन ढूढ़ने में दिक्कत ना हो।_
_बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी मुख्यमंत्री जी का दौरा समाप्त होने से पहले बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी अधिकारी मिलकर इस कार्यक्रम को मिलकर पूरी तरह से सफल बनाएं।_
_बैठक में परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, डीएसटीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।_
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know