Top News

*सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 15 को औरैया आएंगे

*सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 15 को औरैया आएंगे*

*औरैया।* सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा आगामी 15 नवंबर को संगठन की समीक्षा करने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आएंगे , जहां पर वह विधानसभा वार फ्रंटल संगठनों , समस्त सेक्टरों के अलावा सभी ब्लाक कमेटियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही वह मीडिया से रूबरू होकर प्रेस वार्ता भी करेंगे। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा समस्त पदाधिकारियों को समय से पहुंचने के लिए निर्देश जारी किए गये हैं। 
       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव संगठन की समीक्षा के लिए 15 नवंबर 2021 दिन सोमवार को जनपद औरैया के दौरे पर रहेंगे। वह सपा कार्यालय ककोर में प्रातः 10 बजे से विधानसभा वार समस्त फ्रंटल संगठनों , समस्त सेक्टरों ,समस्त ब्लॉक कमेटियों की समीक्षा करेंगे, व समस्त आवेदकों के साक्षात्कार भी लेंगे। अतः जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने समस्त पदाधिकारियों को अपनी कमेटी सहित व आवेदकों को बायोडाटा लेकर पार्टी कार्यालय ककोर समय से पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उपरोक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव ने दी है। इसके अलावा उन्होंने समस्त इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया से ककोर मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पहुंचकर प्रेस वार्ता में अपनी उपस्थिति एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विनम्र निवेदन के साथ पुरजोर अपील की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने