Top News

बुवाई के समय में खाद बनी समस्या किसानों में मायूसी।

जनपद में खाद की समस्या को लेकर लोगों में दिख रहा आक्रोश।

ब्यूरो चीफ सौरभ त्यागी जालौन

कुठौंद जालौन :- वर्तमान समय में किसानों को अपने खेतों की बुबाई करनी है जिनके लिए खाद तथा बीज की अति आवश्यकता है इस समय मटर चना मसूर तथा सरसों की बुबाई चल रही है मगर किसानों को बुबाई के लिए खाद नहीं मिल पा रही है जिससे किसान बहुत ही दुखी तथा परेशान है वहीं दिव्याग किसान व बेसहारा महिलाएं तथा वृद्ध कृषकों को सरकारी समितियों मैं लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। समितियों में डीएपी खाद वितरण में स्टाफ द्वारा दोहरा व्यहार किया जाता है। और स्टाफ से संबंध होने वाले या साइड से आने वालों को पहले खाद का वितरण किया जाता है जबकि सैकड़ों लोग धूप में अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए मायूस होकर खाली हाथ लौट जाते है।
किसानों ने बताया कि इस समय हम लोगों को खेतों की बुबाई के लिये खाद चाहिए जिससे समय पर बुबाई कर सकें मगर खाद ना मिलने के कारण हम लोगों की बुबाई लेट हो रही है मटर चना मसूर तथा सरसों की बुबाई इस समय हो जानी चाहिए थी मगर अभी तक हम लोग बुबाई नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि हम लोगों को खाद की बहुत जरूरत है सरकार दावा करती है किसानों की आय दुगनी की जाएगी किसानों को समय पर खाद बीज पानी सब उपलब्ध कराया जाएगा मगर सरकार के यह सब दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं क्योंकि किसानों को समय पर खाद बीज तथा पानी नहीं मिल पा रहा है यदि यही हाल रहा तो आय दुगनी करने के चक्कर में आय आधी हो जाएगी तथा समस्त किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा अक्टूबर माह में उक्त फसलों की बुबाई होना अति आवश्यक है क्योंकि जब समय पर बुबाई हो जाएगी तो फसल सही होगी यदि बुबाई लेट होती है तो फसल को भारी नुकसान होगा किसानों ने बताया कि कई जगह सरकारी केंद्र पर मात्र एक किसान को केवल एक बोरी ही दी जा रही है एक बोरी में हम लोगों की बुबाई होना असंभव है क्योंकि हम लोगों को पर्याप्त मात्रा में खाद चाहिए तभी हम लोग अपनी फसलों की बुवाई कर सकते हैं । कई जगह तो अपनी बारी का इंतजार करते करते खाली हाथ घर लौटना पड़ता है सरकारी केंद्रों पर खाद का स्टॉक खत्म हो जाता है सरकार से निवेदन है कि प्रत्येक केंद्र में पर्याप्त मात्रा में खाद भेजें जिससे हम लोगों को फसल की बुवाई के लिए पर्याप्त खाद मिल सके जिससे हम लोग समय से बुबाई कर सकें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने