Top News

लखीमपुर में मृतक किसानों को दो करोड़ मुआवजा और गृह राज्य मंत्री अजय ट्रेनी की गिरफ्तारी और उनके बेटे की गिरफ्तारी की जाए--राजपाल।कश्यप*

*लखीमपुर में  मृतक किसानों को दो करोड़ मुआवजा और  गृह राज्य मंत्री अजय ट्रेनी की गिरफ्तारी और उनके बेटे की गिरफ्तारी की जाए--राजपाल।कश्यप*


*ककोर*। औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को  समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में एमएलसी राजपाल कश्यप सामाजिक न्याय यात्रा वा जनसंदेश यात्रा लेकर औरैया पहुंचे। इस दौरान एमएलसी राजपाल कश्यप का समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लेकिन समाजवादी पार्टी का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन लखीमपुर कांड के कारण धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भी इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया वही एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा लखीमपुर खीरी के किसान लोकतांत्रिक तरीके से धरने पर बैठे थे लेकिन सत्ता के मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को सत्ता के नशे में चूर होकर रौंदने का काम किया है। पूरी लखीमपुर की धरती को किसानों के खून से रंगने का काम किया है ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब उनसे मिलने जा रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार करने का काम किया। उन्होंने कहा यह धरना तब तक चलता रहेगा जब तक अखिलेश यादव रिहा नहीं किया जाता। समाजवादी पार्टी की मांग है कि उत्तर प्रदेश में जो अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और मृतक किसानों को दो करोड़ मुआवजा और एक नौकरी दी जाए ,और गृह राज्य मंत्री अजय ट्रेनी की गिरफ्तारी और उनके बेटे की गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा यह किसान विरोधी सरकार है और उनका एजेंडा में उजागर हो गया हमारे औरैया जनपद के सभी नेता धरने पर बैठे हैं और हम लोग तभी उठाएंगे जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिहा कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। राजपाल कश्यप ने कहा कि जिस तरीके से संवेदनहीनता की पराकाष्ठा की है मंत्री ने एक बार भी उनके यहां संवेदना व्यक्त नहीं करने गए और कार्यक्रम करते रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी संवेदनहीन हो गए हैं उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए ।हमारा अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए क्योंकि यहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है उत्तर प्रदेश में जंगलराज है और अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है अखिलेश यादव जी जब जब किसान के मुद्दे पर निकलते हैं तब तक भाजपा सरकार उन्हें गिरफ्तार करने का काम करती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم