Top News

लखीमपुर में किसानों की हत्या मामले में भाकियू लोकशक्ति ने दिया ज्ञापन

*लखीमपुर में किसानों की हत्या मामले में भाकियू लोकशक्ति ने दिया ज्ञापन*।

*फोटो परिचय- जिले की एडीएम रेखा चौहान को ज्ञापन देते हुए भा.कि.यू लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत*।

दिबियापुर औरैया
जिले के ककोर मुख्यालय के अंतर्गत भारतीय किसान यूनियनलोकशक्ति के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत किसान यूनियन के आव्हान पर रविवार को लखीमपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों की हत्या कर दी। जिसके विरोध में सोमवार की सुबह से ही पूरे उत्तर प्रदेश में मंत्री के बेटे सोनू मिश्रा के खिलाफ हत्या के विरोध में मुकदमा दर्ज करने को कहा गया। वही किसान पार्टियों के अतिरिक्त प्रदेश के सभी विरोधी पार्टियों ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ किया जबरदस्त प्रदर्शन जिसमें बताया गया की। यह सरकार किसान विरोधी है। और लगातार गरीब किसानों पर अत्याचार कर रही है। आगे बताया यह सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा जरूर दिया है। लेकिन दबे कुचले लोगों को सताने का लगातार कार्य कर रही है। और जो भी उनके खिलाफ बोल लेने की कोशिश कर रहा है यह लोग उनको मरवा देते हैं या उनकी आवाज को चुप कर देते हैं। इसीलिए आज पूरे भारत में इसका प्रदर्शन हो रहा है। जिसमें मंत्री के बेटे के खिलाफ 302 की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। मारे गए किसानों को 10000000 रुपए दिया जाए और उसके एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। और केंद्रीय मंत्री को पद बर्खास्त किया जाए और हरियाणा मुख्यमंत्री को पद से अलग किया जाए।तभी यह फैसला संभव हो सकता है। लेकिन उनकी इन मांगों को भी सरकार ने पूरा करने का कह दिया है। विरोध प्रदर्शन में शामिल भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति  
 तत्वाधान में आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जिला औरैया के पदाधिकारियों ने लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा जी बेटे द्वारा बर्बरता पूर्ण किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर हत्या कर दी उसके विरोध में जिला अध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी रेखा चौहान एवं अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा हरिश्चंद्र गुप्ता,तारा सिंह, अरविंद सिंह तोमर, ओम प्रकाशपाल,रविंन्द्रकुमार,रामनाथ, प्रहलाद सिंह, विमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, अबनीश, जितेंद्र, अनिल कुमार दोहरे। संवाददाता बल्लू शर्मा  औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم