Top News

डग्गामार वाहन कर रहे सवारी के जीवन से खिलवाड

डग्गामार वाहन कर रहे सवारी के जीवन से खिलवाड। 
बिधूना (औरैया)-जिला औरैया मे बिधूना से दिल्ली तक चल रही डग्गामार बसों के संचालक  अपने मुनाफे के चक्कर मे आम सवारी के जीवन के साथ खिलवाड कर रहे है। जिस पर कुल बार शिकायत की गयी लेकिन बस संचालक अपने रुतबा और रूपए पैसे के बल पर बच जाते है। कब तक डग्गामार बसों पर आरटीओ चुप रहकर इन पर  कार्यवाही के नाम पर लीपापोती करते रहेगें और जनता कब तक हादसो का शिकार होती रहेगी। डग्गामार बसों पर जो  बसकर्मी रहते है उनके तो हाल ही मत पूछो जनाब बस मे सवारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना तो आम बात हो गयी। यदि  सवारी ने कुछ भी कहा तो उसके साथ गलत व्यवहार होता है  ज्यादा से ज्यादा सवारी के साथ मारपीट कर उसको रास्ते मे ही उतार देते है। सवारी डर के कारण अपने साथ घटी घटना की शिकायत भी नही करता। डग्गामार वाहन के कर्मी व चालक शराब पीकर अपना सफर पुरा करते है। जो कई बार बहुत बड़ी घटना के जिम्मेदार है। लेकिन उनका क्या गया मरा कौन सवारी। कब तक ये वाहन स्वामी यू ही करते रहेगे। यह एक बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है। संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم