■ *पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक*
■ *जनपद के नागरिकों को दिया सुरक्षा व सम्मान का दिया आश्वासन*
घनश्याम सिंह
अमर स्तंभ ब्युरो
औरैया
नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार ककोर औरैया में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया, इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक ली व जनपद के नागरिकों को सुरक्षा-सम्मान का भरोसा दिलाया ।।
नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा ने कार्य भार संभालने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल व समस्त क्षेत्राधिकारी/शाखा प्रभारी/थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के साथ बैठक
कर अपराध नियन्त्रण/शान्ति व्यवस्था तथा बेहतर पुलिसिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कि हम सब का कानून व्यवस्था,शांति बनाए रखना व समाज की सुरक्षा ही प्रमुख दायित्व है जिसका हम सबको ह्रदय से पालन करना है उन्होंने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में अपराधी तत्वों के प्रति जरा भी नरमी नहीं बरती जाएगी व पीड़ितों को टरकाया नहीं जाएगा यदि ऐसा संज्ञान में आता है कि अपराधी तत्वो के प्रति कहीं कोई नरमी बरती जा रही है और पीड़ितों को किसी प्रकार से परेशानी हो रही है तो सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष,उप निरीक्षक तथा समस्त पुलिसकर्मी अपने अपने क्षेत्र में समय से गश्त करें,समय से विवेचनाओं का निस्तारण करें तथा हर पीड़ित को समय से न्याय दिलाने का काम करें, उन्होंने कहा कि उनके ऊपर समाज की सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखना दायित्व है जिसे हमें बखूबी निभाना है, इस मौके पर

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा मीडिया कर्मियों से प्रेस वार्ता की गयी।जिसमें उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं जनमानस को त्वरित न्याय देने का भरोसा दिया गया साथ ही मीडिया बन्धुओं व जनपदवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।।
फ़ोटो
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know