Top News

*समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के औरैया सम्मेलन के लिए अनीता ओम बाथम ने किया तूफानी दौरा*


 ■ *सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर औरैया में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करेंगे एमएलसी व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजपाल कश्यप*
घनश्याम सिंह
औरैया
 सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर औरैया में होने वाले पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सम्मेलन में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने के लिए बिधूना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रबल दावेदार अनीता ओम बाथम ने बिधूना विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों व कस्बों का तूफानी दौरा किया।।
 समाजवादी पार्टी की अत्यंत सक्रिय नेता व समाजवादी पार्टी से बिधूना विधानसभा क्षेत्र की प्रबल टिकट दावेदार अनीता ओम बाथम ने

बताया कि सोमवार को समाजवादी पार्टी ककोर औरैया में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप  सहित तमाम बड़े समाजवादी पार्टी नेता भाग लेंगे, ककोर मुख्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की होने वाले इस विशाल सम्मेलन की सफलता के लिए जी जान से जुटीं अनीता ओम बाथम ने अपने सक्रिय साथियों सहित बिधूना विधानसभा के बिधूना, ऐरवा, अछल्दा, सहार ब्लाक के दर्जनों कस्बों व आधा सैकड़ा ग्रामों का सघन संपर्क कर पिछड़ा वर्ग के लोगों को एकजुट होकर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने व समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का आह्वान किया,इस मौके पर अनीता ओम बाथम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अलावा पिछड़े वर्गों, दलितों तथा अन्य सवर्ण जातियों के गरीबों लाचारों का कोई भला करने वाला नहीं है,उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के की विशाल बैठक को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप  प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे, इस  मौके पर जनपद के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता तथा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे, उन्होंने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के समस्त संभ्रांत जनों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से समय से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की।।
फ़ोटो- 1- मुख्य अतिथि राजपाल कश्यप
          2- जानकारी देतीं अनीता ओम बाथम

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم