Top News

दबंगों ने किया विकलांग की भूमि पर अवैध कब्जा!

दबंगों ने किया विकलांग की भूमि पर अवैध कब्जा! 
एरवाकटरा (औरैया)- औरैया जनपद थाना क्षेत्र एरवाकटरा ग्राम शेखुपुर मे विकलांग की जगह पर कुछ दबंग लोगों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है जिसको लेकर विकलांग युवक जगह जगह अपनी फरियाद लेकर घूम रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम शेखूपुर निवासी जमादार सिंह सन ऑफ गुलाब सिंह, रामबेटी पत्नी स्वर्गीय के पुत्र सुखबीर सिंह जोकि पैरों से पूर्णतया विकलांग है जिसकी भूमि पर गांव के ही कुछ दबंग  लोग प्रदीप कुमार, योगेंद्र कुमार, भवर पाल ,बृजेंद्र कुमार पुत्र लाखन सिंह के द्वारा  जबरदस्ती जमादार सिंह व  रामबेटी पत्नी स्वर्गीय राजाराम की जगह पर अवैध कब्जा कर उसमें झोपड़ी रखी है पीड़ित के द्वारा अपनी जगह पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए दर-दर भटक रहा है पीड़ित ने बताया उसके द्वारा पुलिस अधीक्षक औरैया उप जिलाधिकारी बिधूना व चकबंदी सीओ के द्वारा अपनी जगह को कब्जा मुक्त कराने के लिए आदेश पारित करा चुका है लेकिन एरवाकटरा पुलिस उन सब आदेशों को दरकिनार कर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जबकि थाने में चकबंदी की टीम व अन्य अधिकारी गढ़ भी पहुंचे लेकिन एरवाकटरा पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। जबकि उक्त विपक्षियों पर केस भी एरवाकटरा थाने में दर्ज है। इसके तत्पश्चात एरवाकटरा पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم