*लेखपाल संघ का निर्विरोध चुनाव संपन्न*
*जयपाल सिंह जिलाध्यक्ष व शशिकांत पोरवाल बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष*
*औरैया।* स्थानीय तहसील परिषद सभागार में शुक्रवार को चुनाव अधिकारियों की देखरेख में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ औरैया का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ। चुनाव समापन के उपरांत लेखपाल संघ के पदाधिकारियों एवं लेखपाल गणों ने नव नामित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
तहसील परिसर सभागार में शुक्रवार को चुनाव अधिकारी राजशेखर बाबूराम , प्रजापति व योगेश शाक्य के पर्यवेक्षण में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ औरैया का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध करतल ध्वनि के बीच संपन्न हुआ। जिसमें लेखपाल संघ के पद पर जय प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशिकांत पोरवाल , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शगुफ्ता खानम , मंत्री पद पर सौरभ गौतम , उप मंत्री पद पर मिस्टर रॉकी , कोषाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र पाल , ऑडिटर आलोक शाक्य को निर्विरोध नामित किया गया। चुनाव संपन्न होने के उपरांत लेखपाल संघ के पदाधिकारियों आलोक पाल , प्रमोद पाल , देवांशु यादव के अलावा लेखपाल अगम तिवारी , पतंजलि दुबे , जगदेव यादव , अंकित अग्रवाल , अद्वितीय चौधरी के अलावा अन्य लेखपाल गण मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know