*दुर्घटना में घायल का मामला दर्ज*
*अजीतमल,औरैया।* कानपुर देहात जनपद के रसूलाबाद थाना अंतर्गत दानी निवादा निवासी राधा देवी ने अपने पति बलवान सिंह के मार्ग दुर्घटना में घायल हो जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। बलवान सिंह को बीते 9 सितंबर को अजीतमल क्षेत्र के सेऊपर गांव के पास जाते समय एक कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घायल अवस्था में उन्हें सीएससी अजीतमल से रेफर कर दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know