Top News

आवास की मांग को लेकर महेश चंद्र भयंकर का धरने पर तीसरा दिन

*आवास की मांग को लेकर महेश चंद्र भयंकर का धरने पर तीसरा दिन*


*अभी तक नहीं पहुँचा कोई अधिकारी*



*कंचौसी औरैया*



कंचौसी अम्बेडकर पार्क गेट पर सालों से रहने के लिए आवास की मांग पूरी न होने से परेशान महेश चंद्र भयंकर को दो अक्टूबर से सुबह से आज तीसरा दिन है जो बिना अन्य ग्रहण किये केवल चाय-पानी पी कर रात दिन धरने पर बैठा है| जिसकी सूचना वह पहले से शासन-प्रशासन को दे चुका है लेकिन उसकी आवास की मांग पूरी करने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं इससे उसके स्वास्थ्य पर बिपरीत असर होना शुरू हो गया है| बी. डी. ओ. सहार को अवगत कराने के बाद भी किसी अधिकारी ने अम्बेडकर पार्क का बंद ताला खुलवाने का प्रयास नहीं किया है| जिससे वह सड़क के किनारे नाली के ऊपर बैठने को मजबूर है| पार्क को अम्बेडकर कॉलोनी के कुछ लोग अपनी ट्रस्ट बता कर ताला डाले हुए हैं| जबकि लेखपाल पवन दीक्षित पार्क को सार्वजनिक जगह पर बना बता रहे हैं|

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने