बिधूना। कस्बे में अंकुर गुप्ता पत्रकार अलीगढ़ सम्राट के संवाददाता को दो लोगों ने ईटों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है घायल अंकुर गुप्ता पत्रकार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने शिकायत की जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
बिधूना कस्बे के मोहल्ला नवीन बस्ती पूर्वी लेखपाल कॉलोनी निवासी पत्रकार अंकुर गुप्ता पुत्र जगत नारायण गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बिधूना कस्बा निवासी छोटू व ऋषि नामक दो युवकों ने मिलकर उसे रास्ते में गिरा कर ईट पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त युवकों द्वारा उसकी पहले भी मारपीट की जा चुकी है।घायल युवक को उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां से डॉक्टरों ने औरैया चिचोली के लिऐ रिफर कर दिया पुलिस ने मामले की जांच करवाकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know