Top News

बिधूना डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

बिधूना डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया गया है वहीं टक्कर मारने के बाद चालक डंपर को मौके से भगा ले गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बंशी निवासी लगभग 22 वर्षीय अंकुश कश्यप पुत्र विनोद कुमार कश्यप सोमवार को बिधूना की तरफ से बिधूना अछल्दा मार्ग पर होकर बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था तभी पीछे से अनियंत्रित गति से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने पसुआ पुरहा नदी पुल के पासउसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया है। कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने बताया है कि टक्कर मारने वाले वाहन का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग सका है पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने