Top News

पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए जिला मुख्यालय पर 28 को विशाल धरना

*पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए जिला मुख्यालय पर 28 को विशाल धरना*

*ककोर,औरैया।* पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय ककोर में विशाल धरने की घोषणा की गई है,जिसमे पूरे जनपद के समस्त शिक्षकों से यह अपील की गई है कि इस विशाल धरने में पहुंच कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं जिससे सरकार हमारी इस मांग को गंभीरता पूर्वक लेकर कुछ विचार करे जिससे बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को पुनः बहाल किया जा सके।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि कल 28 अक्टूबर को होने वाले विशाल धरने में सभी शिक्षक साथियों को 11 बजे जिला मुख्यालय ककोर पहुंच कर धरने में हिस्सेदारी करनी है,इसी के साथ सभी शिक्षकों से अपील कर कहा कि जितनी ज्यादा संख्या में हम सभी इस धरने में हिस्सा लेंगे उतनी ही गंभीरता पूर्वक सरकार हमारे इस मुद्दे पर विचार करेगी। धरने की जानकारी जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने दी,इस मौके पर अरुण यादव संयुक्त मंत्री तथा सहार ब्लाक के ब्लॉक संयोजक पंकज कठेरिया, सहसंयोजक पंकज त्रिपाठी, सतीश चंद्र गौतम, रवि करन, दिलीप कुमार राजपूत, धर्मेश कुमार संखवार, अवनीश शुक्ला, देवांशु, शैलेंद्र चौधरी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने