Top News

भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न

*भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न*

*औरैया।* भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष के आवास विकास कुंज स्थित आवास पर एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी 8 सितंबर को ककोर मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किए जाने की रणनीति बनाई गई। उक्त तिथि को संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई है।
   भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौर के आवास विकास कुंज स्थित आवास पर गुरुवार को एक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी 8 सितंबर को किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए एवं किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के कोषाध्यक्ष एवं जनपद औरैया प्रभारी डॉक्टर सर्वेश सिंह भदौरिया ने दी है। उपरोक्त पदाधिकारियों ने किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उपरोक्त तिथि को मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गौर , शिव कुमार सिंह , अनिल गुप्ता , राम निवास शुक्ला , प्रवीण पालीवाल , शिवकांत दुबे व नाथूराम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने