सक्रिय युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी शीलू कुशवाहा भाजयुमो जिला महामंत्री बनाये गए
■ कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादा
■ भाजपा के लिए तन-मन न्यौछावर-शीलू कुशवाहा
औरैया।।जनपद के सक्रिय युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी शीलू कुशवाहा को भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया ।।
बेला कस्बे के एसबी मैरिज हॉल में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू सिंह सेंगर द्वारा शीलू कुशवाहा को भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया, इस मौके पर शीलू कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें दायित्व सौंपा है उसका वे तन मन से निर्वाह करेंगे,उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए उनका तन मन न्यौछावर है,
इस मौके पर शीलू कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव घर-घर जाकर प्रचार करें, उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में सभी वर्गों के लिए बराबरी से कार्य किए हैं शेर और बकरी एक घाट पर पानी पीते देखे गए हैं, शीलू कुशवाहा ने कहा कि विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता और कोविड १९ नियंत्रण में किए गए अभूतपूर्व योगदान की वजह से जनता उन्हें 2022 में पुनः सत्ता सौंपने के लिए बेताब है,उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है, इस मौके पर भाजपा के युवा कार्यकर्ता अक्कू ठाकुर, डंपी सेंगर,आशीष राजावत, कुलदीप कुशवाहा, संदीप, नकुल, संजय सविता,अंकित प्रजापति आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know