Top News

*ग्राम प्रधान हरदू इंद्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं*

*ग्राम प्रधान हरदू इंद्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं*
घनश्याम सिंह
औरैया 
ग्राम पंचायत हरदू में "सरकार आपके द्वार के तहत" ग्राम प्रधान इन्द्र बहादुर द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं जिसमें मुख्य रूप से लोगों को आवागमन के लिए सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती है, ग्रामीणों के पास आवास न होने के कारण बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय न होने के कारण लोग खुले में शौच क्रिया करने को मजबूर हो रहे हैं पानी की भी जटिल समस्या है, इस मौके पर ग्राम प्रधान इन्द्र बहादुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार गरीबों को उनका हक दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है सरकार आपके द्वार  के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्त्वाकांक्षी लाभार्थीपरक योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन व अधिकारी गांव गांव जाकर ग्रामीणों की समस्या सुन रहे है इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव राघवेंद्र चौहान हरदू प्रधान इंद्र बहादुर यादव एवम 15 सदस्य सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم