बिधूना । शनिवार को ब्लाक सभागार में भाजपा द्वारा प्रबुद्व वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि भाजपा दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।
ब्लाक सभागार में प्रबुद्व सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर देश की जनता में अपना विश्वास को और मजबूत किया है। भाजपा द्वारा कश्मीर में धारा 370 हटाना हो या तीन तलाक मुददा, राम मन्दिर निर्माण जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिये गये है। कहा कि भाजपा द्वारा हर वर्ग के लिये कार्य किया गया है गरीबों के आशियाना दिलाने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना आदि योजनायें संचालित करने के साथ बेहतर कानून व्यवस्था कायम की है। भाजपाइयों ने देश के हर वर्ग को लाभान्वित करने का कार्य किया है। भाजपा के प्रबुद्व वर्ग के इस सम्मेलन पर देवेश शाक्य विधायक प्रतिनिधि बिधूना, अनिल गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा नेता सतीश पाल, बेटी बचाओ बेटी पढाओ विभाग की प्रदेश सह संयोजक मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बिधूना आदर्श सेंगर आदि भाजपाई मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know