*सभी शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण - जिलाधिकारी।*
*औरैया, 04 सितम्बर 2021* - _जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बिधूना तहसील में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाये। जनता की जो भी समस्याएं व शिकायतें हैं संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए समयसीमा के अंतर्गत उसका गुणवत्तापरक निस्तारण करें।_
_जिलाधिकारी ने राजस्व, भूमि विवाद संबंधित मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए समुचित निस्तारण कराएं जाने के निर्देश दिए, सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसमें कोई भी शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस पर जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है।_
_संबंधित विभाग उसे प्राप्त कर एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत के लिए फरियादी को बार-बार न आना पड़े, अधिकारी सुनिश्चित करें। इस दौरान 133 शिकायतें आई इसमें से 29 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान एक सप्ताह के अंदर किए जाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही आइजीआरएस पोर्टल, पीजी पोर्टल, सहित विभागीय अन्य पोर्टल को नियमित देखकर, प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी विभाग की लंबित प्रकरण संज्ञान में आया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।_
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know