Top News

नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी बिधूना का निरीक्षण



*नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी बिधूना का निरीक्षण* 

*नोडल अधिकारी ने किया ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण*

*औरैया 04 सितम्बर 2021*  -  _जनपद में चल रहे विकास कार्यों के अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन द्वारा जनपद में नोडल अधिकारी के रूप में भेजे गये उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंधक निदेशक अनिल कुमार तृतीय ने अपने चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के पहले दिन सीएचसी बिधूना, डॉ राम मनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय एवं 50 सैया मातृ शिशु अस्पताल व ब्लाक मुख्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी बिधूना में कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर को लेकर उससे निपटने के लिए मौजूद संसाधनों एवं दवाइयों का निरीक्षण किया।  उन्होने एमओआईसी अधीक्षक को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक लोगों की कोरोना की जांच की जाये एवं शत प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोना के टीके लगाये जाये। साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश डेंगू, मलेरिया के इलाज व उसकी रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही दवाइयों के बारे में जानकारी ली जिस पर मरीजों द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया। उन्होंने औषधि वितरण रूम में जाकर मौजूद दवाइयों के स्टॉक को भी चेक किया जहां पर सभी दवाएं मौजूद मिली। उन्होंने एमओआईसी अधीक्षक का निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं हर हाल में मौजूद रहे यदि कोई दवा खत्म होने वाली है तो समय रहते उसे मंगवा लिया जाए। उन्होंने 50 शैय्या मातृ शिशु अस्पताल में हैंड ओवर के संबंध में जानकारी ली जिस पर बताया गया कि विद्युत कनेक्शन ना होने पर हैंडओवर की कार्रवाई पूरी नहीं हुई है इस पर नोडल अधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर विद्युत कनेक्शन कराकर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन नेत्र चिकित्सालय में फिनिशिंग को लेकर निर्माणाधीन नेत्र चिकित्सालय को लेकर पीडब्लूडी एक्सईएन को फिनिशिंग दुरूस्त करने के निर्देश दिए।_ 
  
_इसके बाद उन्होने विकास खण्ड बिधूना मुख्यालय पहुचकर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत को जाना। उन्होने वहां पर उपस्थित अभिलेखों की जांच की और जिलाधिकारी को कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गये। बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि शासन महत्वपूर्ण योजनायें प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियो तक पहुंचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नही रहना चाहिये।_ 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم