Top News

*शिक्षक समाज का गौरव है--अंशुल दुवे शिक्षाविद व जिला मंत्री भाजपा औरैया*

*शिक्षक समाज का गौरव है--अंशुल दुवे शिक्षाविद व जिला मंत्री भाजपा औरैया*
घनश्याम सिंह
औरैया
 शिक्षक समाज का गौरव है उनका प्रत्येक व छात्र को  सम्मान करना चाहिए यह कथन भाजपा के जिला मंत्री व युवा समाजसेवी अंशुल दुबे का है वह एक प्रेसवार्ता में विचार व्यक्त कर रहे थे ।।
भारतीय महाविद्यालय बेला के निदेशक व भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री औरैया ने शिक्षक दिवस के संबंध में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि शिक्षक ने ही प्रत्येक व्यक्ति को सच्चे अर्थों में जीने की राह बताई है शिक्षक न होता तो आज किसी प्रकार के वैज्ञानिक आविष्कार, चिकित्सा उद्योग धंधे, आदि कुछ न होता, जिला मंत्री भाजपा एवं सक्रिय युवा समाजसेवी व भारतीय महाविद्यालय के निदेशक अंशुल दुबे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षक का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह उनके बच्चों का मार्गदर्शक होता है, अंशुल दुबे ने बताया कि शिक्षक के योगदान से ही समाज में प्रत्येक प्रकार के आविष्कार विकास कार्यक्रम संभव हो सके,उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो सच्चे अर्थों में जीवन की राह दिखाता है, वरना बिना शिक्षा मनुष्य पशु की तरह अविकसित होता अंशुल दुबे ने छात्र  छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान किया करें,उन्होंने गुरुजनों की महत्ता बताते हुए कहा कि महान कवि कबीर दास जी ने गोविंद अर्थात भगवान से भी गुरु को महान बताया है उनका यह कथन प्रत्येक व्यक्ति व छात्र के लिए प्रेरणादायक है इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य अमरनाथ दुवे व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने