बिधूना । कस्बे से बाजार कर पैदल वापस घर जा रही महिला को पीछे से अनियंत्रित गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने महिला के मृतक होने की पुष्टि की। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर निवासी 38 वर्षीय महिला सुशीला देवी पत्नी राजीव कुमार किसी कार्य से बिधूना कस्बे में बाजार करने आई थी। बाजार करने के बाद पैदल घर वापस जा रही थी तभी बेला बिधूना मार्ग पर कीरतपुर के समीप ही पीछे से अनियंत्रित गति से आ रही बाइक रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों नेे आनन फानन में घायल महिला को सामदुायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । महिला की 4 पुत्रियां व 1 पुत्र है। महिला का पति मजदूरी करता है। कोतवाली पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। महिला के पति द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि बाइक को मौके से कब्जे में लिया गया है घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know