Top News

कस्बे से दवा लेकर साइकिल से घर वापस जा रहे भाई बहिन को पीछे से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी ।

बिधूना । कस्बे से दवा लेकर साइकिल से घर वापस जा रहे भाई बहिन को पीछे से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी । बाइक से टक्कर से दोनों भाई बहिन घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एम्बुलेन्स की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों गम्भीर घायल महिला का सैंफई रिफर किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर जागू निवासी राजकुमार पुत्र सोवरन अपनी बहिन सिद्वन देवी के साथ साईकिल से दवा लेने बिधूना कस्बे में आया था दवा लेकर दोनों भाई बहिन घर वापस जा रहे थे तभी बिधूना दिबियापुर मार्ग पर रामनगर गांव के पास पीछे से अनियंत्रित गति से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई बहिन घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेन्स की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायल सिद्वन देवी को सैंफई रिफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि दुर्घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم