■ *एमएलसी डाॅ0 राजपाल कश्यप की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक दारूलसफा कामन हाल लखनऊ में एमएलसी डाॅ0 राजपाल कश्यप की अध्यक्षता में हुई।
समीक्षा बैठक में जिला संगठन की समीक्षा, जिला/विधानसभा/ब्लाक कमेटी संगठन, बूथ कमेटी का गठन एवं बूथ पर वोट बढ़ाने तथा आरक्षण पर चर्चा हुई तथा 2022 में श्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
डाॅ0 राजपाल कश्यप ने जिला तथा सभी मण्डल प्रभारियों से संगठन पर विस्तृत चर्चा की और उनसे मतदाताओं से निरन्तर सम्पर्क रखने और पार्टी की नीतियों तथा समाजवादी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता के बीच जानकारी देने को कहा।
बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विशम्भर प्रसाद निषाद सांसद राज्यसभा एवं राष्ट्रीय महासचिव सपा, पूर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद, म रामबृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसी, श्री के.के. श्रीवास्तव, डाॅ0 हरिश्चन्द्र यादव, अशोक कुशवाहा, पप्पू लाल निषाद, महेन्द्र चौहान सभी उपाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू निषाद ने किया।
फ़ोटो-
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know