Top News

नोडल अधिकारी ने बैठक कर विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की




*नोडल अधिकारी ने बैठक कर विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की*

*औरैया 04 सितम्बर 2021* -  _शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व  समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होने सभी विभागों द्वारा चलाये जा रहें विकास और निर्माण कार्यों की बारी-बारी से जानकारी ली। बैठक के दौरान उन्होने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि वह ग्राम पंचायतों को निर्देशित करें कि वह परिषदीय विद्यालयों के विद्युत बिलों का भुगतान समय से करें। निर्माण कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतने को लेकर निर्देशित किया गया। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि जनपद में बाहर से आये लोगों की कोरोना जांच अवश्य की जाये। उन्होने सभी अधिकरियों को निर्देश दिये कि कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिये अभी से सारी तैयारियां पूरी कर ली जाये। ग्रामीण व शहरी इलाकों में साफ-सफाई सेनेटाइजेशन नियमित रूप से कराया जाये। डेंगू व मलेरिया से बचाव व रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया जाये। जनपद वासियों को समय से विद्युत व पेयजल उपलब्ध कराया जाये। पात्र व्यक्तियों को वृद्धावस्था, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से कहा कि किसानों से धान खरीदने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली जाये। उन्होने सीवीओ व बीडीओ को निर्देश दिये कि गोशालाओं का संचालन अच्छी तरीके से किया जाये। किसी  भी गोवंश की भूख से मृत्यु नही होनी चाहिये। जिन लोगों को बाढ़ के दौरान आवास पूरे तरीके से ध्वस्त हो गये है उन्हें नया आवास दिया जाये। नोडल अधिकारी द्वारा पोषण माह को सफल तरीके से मनाने और कुपोषित बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को निर्देश दिये कि वह अपने स्तर से भी विकास कार्यों की समीक्षा करते रहें। विकास कार्यों को लक्ष्य के अनुसार पूरा किया जाये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि सभी अधिकारी नोडल अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा, परियोजना  निदेशक हरेन्द्र सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहें

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने