Top News

गरीब छात्रों की जीरो फीस व छात्रवृत्ति की सुविधा को जारी रखे सरकार -राजा तिवारी

*गरीब छात्रों की जीरो फीस व छात्रवृत्ति की सुविधा को जारी रखे सरकार -राजा तिवारी*

*छात्रों की समस्याओ का निराकरण करने के लिए सपा छात्र सभा ने दिया ज्ञापन*

*ककोर,औरैया।* सोमवार को जिला मुख्यालय ककोर में समाजवादी छात्र सभा औरेया के जिलाध्यक्ष राजा तिवारी उर्फ दीपांशु तिवारी  ने एसडीएम सदर औरेया  रमेश यादव को छात्रो की समस्याओं पर एक राज्यपाल को सम्बोधित  ज्ञापन दिया । दिए गए ज्ञापन में समाजवादी छात्र सभा औरेया के जिलाध्यक्ष राजा तिवारी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में छात्रों की शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ  अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वर्तमान परिवेश में आमजन का जीवनयापन अव्यवस्थित है। ऐसे समय में सरकार द्वारा जीरो फीस की सुविधा समाप्त करना दलितों व कमजोर वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात है , दूसरी तरफ पिछड़े एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति रोके जाने की वजह से छात्रों का पढ़ाई जारी रखना दुर्लभ हो गया है।
उत्तर प्रदेश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक व गरीब सामान्य वर्ग के छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में समाजवादी छात्र सभा ने ज्ञापन के माध्यम से उप्र के राज्यपाल से मांग की  कि जीरो फीस व छात्रवृत्ति की सुविधा को जारी रखने हेतु शासन को निर्देशित करें।जिससे दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें।  समाजवादी छात्र सभा दलित वर्ग के छात्रों के लिए जीरो फीस की सुविधा एवं हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की बहाली हेतु प्रतिबद्ध है। हमारी मांगे पूरी न होने की स्थिति में समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने