Top News

कच्चे मकान की दीवाल गिरी किसान की मौत

*कच्चे मकान की दीवाल गिरी किसान की मौत*

*कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर में बरसात के कारण गिरी दीवाल*

*फोटो परिचय। जिला अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन व रोती बिलखती महिलाएं*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर बोहरा में गुरुवार की दोपहर एक मकान की दीवार गिरने से एक किसान मलबे में दब गया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों एवं परिजनों ने मलवा हटाकर उसे बाहर निकाला , और तुरंत जिला अस्पताल ले आये , जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर बोहरा निवासी रघुवीर दयाल 53 वर्ष पुत्र वृंदावन गुरुवार की दोपहर अपने खेतों की ओर से घर जा रहा था , जैसे ही वह गांव की गली में पहुंचा , उसी समय गांव के ही मुन्ना बाबू उर्फ अवध बिहारी के मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। गली सकरी होने के कारण उपरोक्त किसान पीछे पक्की दीवार से टकरा गया , जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। यह नजारा देखकर ग्रामीण एवं परिजन दौड़ पड़े , और पक्की दीवाल से चिपके होने के कारण उन्होंने गर्दन तक दवे उपरोक्त किसान को मलवा हटाकर बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे तुरंत 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये ,जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। किसान की मौत पर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का है। इसके अलावा उसके पांच पुत्र व दो पुत्रियां हैं , जिनमें से दोनों पुत्रियों तथा एक पुत्र की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा पुत्र करीब 15 वर्ष का है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने