Top News

किसानों की उपज को लाभकारी मूल्य दिलाने को लेकर भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया ।

ककोर (औरैया)_ किसानों की उपज को लाभकारी मूल्य दिलाने को लेकर भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया । समर्थन मूल्य को छलावा बताते हुए किसानों ने समर्थन मूल्य को लागत मूल्य से डेढ़ गुना  अधिक दिलाने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय कोषाध्यक्ष व जिला प्रभारी सर्वेश भदौरिया ने कहा कि कृषि लागत में वृद्धि होने व किसानों की उपज का उचित मूल्य न मिलने से खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है।आवारा पशुओं ने समस्या को और भी बढ़ा दिया है। उन्होंने  कहा कि समर्थन मूल्य से किसानों को कोई खास फायदा नहीं होता है यदि किसानों की उपज को लाभकारी मूल्य पर खरीदी की जाए तभी किसानी लाभ में आ सकती है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ग्रीस सिकरवार ने फसल समर्थन मूल्य को छलावा बताया और कहा कि किसान को न्यूनतम मूल्य तक नहीं मिल पाता जबकि कृषि लागत निरंतर बढ़ रही है।उन्होंने समर्थन मूल्य को महगांई से जोड़े जाने की मांग की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर किसानों ने कृषि क्षेत्र में आ रही मुश्किलों को हटाने व उपज को लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग की। नाथू राम तिवारी,राम निवास शुक्ल,जगराम परिहार,प्रवीण कुमार पालीवाल,रेखा गुप्ता,मनीषा ,वीना ,शिवकांत दुबे,हरपाल सिंह,विशाल पालीवाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने