Top News

इलाज के दौरान नव विवाहिता की हुई मृत्यु। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कराने की मांग

इलाज के दौरान नव विवाहिता की हुई मृत्यु। परिजनों ने  पोस्टमार्टम की कराने की मांग। 

एरवाकटरा (औरैया)-औरैया जनपद के क्षेत्र एरवाकटरा थाना के अंतर्गत ग्राम भटपुरा की निवासी नवविवाहिता की बुखार के इलाज के दौरान  आज रात्रि उसकी मृत्यु हो गई जिस पर नवविवाहिता के पति ने एरवाकटरा थाना में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। एरवाकटरा के ग्राम भटपुरा निवासी 19 वर्षीय मरियम बेगम पत्नी तालिब ने थाने में तहरीर देते हुए बताया की उसकी पत्नी मरियम बेगम को बुखार आने पर उसका इलाज एरवाकटरा मे  एम डी  हेल्थ केयर संस्थान से चल रहा था जिसकी आज रात्रि मे  इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई जिस पर मृतका के पति तालिब ने एरवाकटरा थाना में शिकायती पत्र देकर पत्नी का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है जिस पर एरवाकटरा एसएचओ पप्पू सिंह ने मृतक के  पति के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एरवाकटरा एसएचओ पप्पू सिंह ने बताया आगे की कार्यवाही मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم