*महिला ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने का लगाया आरोप*
*महिला को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती*
*बिधूना,औरैया।* नगला टेड़ी निवासी महिला ने अपने पति सास-ससुर पर घरेलू मामलों को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए महिला को उपचार के लिए बिधूना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला टेड़ी निवासी दुर्गा कुशवाहा पत्नी मधुर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीती रात उसके पति मधुर सिंह , सास अनीता देवी व ससुर सुरेंद्र सिंह ने घरेलू मामलों को लेकर गाली- गलौज करने लगे। जब गालियां देने से मना किया तो उपरोक्त ससुराली जनों ने मिलकर लाठी- डंडे से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया है, वही महिला को उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know