Top News

बिधूना विकास खण्ड अधिकारी पर 5 से 10% लेने का लगाया आरोप

बिग ब्रेकिंग न्यूज


बिधूना विकास खण्ड अधिकारी पर 5 से 10% लेने का लगाया आरोप......

औरैया जिले की बिधूना तहसील से ग्राम महू के कार्य सेवक अवनीश कुमार की ऑडियो वायरल हुई है जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति से बात करते हुए बताया है कि बिधूना विकास खण्ड अधिकारी पाँच परसेंटेज पहले लेते है फिर कार्य को करते है।
 रोजगार सेवक अवनीश कुमार ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि अभी कार्य का व्योरा तैयार नही हुआ तो काम कैसे होगा। वहीं जब बात कर रहे व्यक्ति ने उनसे पूछा कि धान की फसल में पानी लगने को है खेतों की नालियों की सफाई नही करवाई आखिर ये कब तक होगा तो उसमें रोजगार सेवक का जबाब था कि जब कार्य का ब्यौरा तैयार होगा तभी हो पाएगा नही तो नही हो पाएगा। वहीं आपको बताते चले दूसरी तरफ मनरेगा में लगे मजदूर काम करते है उनके खाते में पैसा नही आया जबकि कई एक मजदूर जो मनरेगा के कार्य में एक दिन भी नही गए उनके खाते में पैसे बिना कहे पहुँच जाया करते है उसके बाद रोजगार सेवक अवनीश कुमार उनसे वहीं रकम उगाही का कार्य करते है नही देने पर उनको प्रताड़ित भी करते है। दूसरी तरफ आपको बताते चले कि रोजगार सेवक से जब भी किसी आमजनमानस ने कार्य को करवाने की बात की तो बत्तमीजी से पेश आना उसके बाद रोजगार सेवक का कहना है कि जिससे भी जहाँ भी शिकायत करनी काहे जिलाधिकारी से कर दो मुझे कोई डर नही है हम नौकरी करते है तो जूते की दम पर इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करना आम तौर तरीका बन गया है। जबकि कुछ दिनों पहले ग्राम महू की के कुछ व्यक्तियों ने लिखित रूप से विकास खण्ड अधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिया था लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने