Top News

उत्तर प्रदेश सरकार के 4.5 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन

औरैया एरवाकटरा: उत्तर प्रदेश सरकार के 4.5 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन औरैया द्वारा आज दिनांक 16 सितम्बर से दो सप्ताह का मिशन “सरकार आपके द्वार” चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य है विभिन्न जनकल्याणकारी लाभार्थी परक केंद्रीय एवं राज्य की योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ सीधे जनता तक पहुँचना । 
दो सप्ताह तक समस्त विभागों के अधिकारी जनपद के समस्त ग्रामों में जनता के बीच कैम्प लगाकर विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य की योजनाओं में लाभार्थियों का रेजिस्ट्रेशन करवाकर दो सप्ताह के भीतर ही उसका लाभ भी देंगे। इस कार्य में प्रधानों, ASHA, ANM, आंगनवाड़ी कार्यकरती, सचिव, लेखपाल, एवं अन्य सभी गाँव स्तरीय सरकारी कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। आयुष्मान भारत, विभिन्न पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, इत्यादि समस्त योजनाओं का त्वरित लाभ/ रेजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा।
जिले स्तर पर CDO एवं ब्लॉक स्तर पर BDO को इसका नोडल बनाया गया है। 


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने