फफूंद औरैया
गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ ही 10 दिन से जगह जगह चल रहे गणेशोत्सव का समापन हो गया। आयोजन समिति की ओर से विसर्जन को लेकर तैयारी की गई थी। भक्त गाजे बाजे के साथ विघ्नहर्ता की प्रतिमा को लेकर जुआ का पुल पर पाता नहर पर पहुंचे, जहां विधिवत विसर्जन किया गया।
रविवार को प्रतिमा विसर्जन का दौर सुबह 10 बजे से ही शुरु हो गया था। विसर्जन से पहले भगवान गणेश की आरती की गई। आरती के दौरान आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। आरती के बाद प्रतिमा को जैसे ही गाड़ी की ओर ले जाना शुरू हुआ, भक्तों ने गणपति की जयकार के साथ गुलाल उड़ाकर उन्हें विदाई दी।
कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण कर
डीजे के साथ ढोल नगाड़े की थाप
आयोजन समिति की ओर से प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूरी तैयारियां की गई थीं। ढोल नगाड़े वालों को बुलाया गया था। इसी तरह गाड़ियों पर डीजे का इंतजाम किया गया था। विसर्जन यात्रा में महिलाओं ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अगले वर्ष जल्दी आने की कामना के साथ उन्हें विदाई दी। फफूंद में गणपति विसर्जन समारोह में मौजूद गणेश भक्तों ने बताया कि गणपति ने हमेशा उनकी इच्छाओं को पूरा किया है। उनका आशीर्वाद पूरे परिवार, समाज व देश पर बना रहे, यही कामना है। समारोह में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि उनके यहां ६ वर्ष से गणपति की प्रतिमा स्थापित की जा रही है और यह सिलसिला जारी रहेगा। कस्बा वासियों ने बताया कि उनके कस्बा में गणपति पूजा का आयोजन 6 वर्षो से लगातार हो रहा है। जिसमें कस्बा फफूंद के कई स्थानों पर भगवान श्री गणेश स्थापना हुई थी सभी स्थानों से भगवान ने आज ली विदाई बाजार गल्ला मंडी होम गंज बाबा का पुरवा मोहल्ला कायस्थान मैं आज गणेश भक्तों में उत्साह देखने को मिला सत्यदेव दीक्षित, मुलायम यादव ,अजय कुमार ,धीरज शर्मा, राजा अग्निहोत्री, सोनू अग्निहोत्री ,हरिओम शर्मा पूनम शुक्ला कल्लू पांडे मोहित शुक्ला, नीतू पांडे, मुकेश वर्मा, भरत लाल, रामजी दुबे ,शीलू गुप्ता, रामू तिवारी, नीरज गुप्ता, पिंकू दुबे, उमेश अवस्थी, हरिश्चंद्र वर्मा, अनुपम सोनी, संजीव राजपूत ,आनंद गुप्ता, रेनू गुप्ता ,श्री भगवान गुप्ता, प्रदीप वर्मा, रामचंद्र, हरिओम दुबे, श्री ओम दुबे, राजीव दुबे ,आदि श्रद्धालु गण मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know