Top News

औरैया में तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव,जानिए कारण

औरैया में तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव,जानिए कारण

तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता अजीतमल। संवाददाता

ग्राम सोनासी निवासी महेंद्र 40 वर्ष पुत्र श्री कृष्ण कठेरिया मजदूरी और गांव में फेरी लगाकर परिवार में पत्नी द्रोपा, पुत्र सचिन, लखन, मोहन व पुत्री राखी का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह पड़ोसी ग्राम मुड़ैना रूपशाह किसी काम से गया हुआ था। जहां से आने के बाद उसने किन्हीं अज्ञात लोगों के साथ झगड़े होने की बात बताई थी। शुक्रवार देर शाम को वह बिना बताए घर से कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं लगा। तो उन्होंने शनिवार की देर रात 112 नंबर पर गायब होने की सूचना दी थी। रविवार को तालाब में किनारे पर पानी में उतराता हुआ शव वहां से निकलने वाले ग्रामीणों ने देखा। जिसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के पुत्र सचिन की ओर से दी गई सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शनिवार की रात में 112 पीआरवी को परिजनों ने महेंद्र के गायब होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा था। परिजनों ने सुबह प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर पीआरवी को वापस लौटा दिया था। मृतक नशे का आदी भी बताया जा रहा है। संभवत: पैर फिसलने से तालाब में चला गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم