उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शासन की ओर से सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहा टीकाकरण अभियान सार्वजनिक अवकाश के दिन भी जारी रहेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने टीकाकरण अभियान में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह समय से अपने बूथों पर पहुंचकर टीकाकरण शुरू करें। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं। जिससे कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल सके। शासन की ओर से शत प्रतिशत टीका कराए जाने को लेकर लगातार अभियान जारी है
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know