*प्रख्यात भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*
■ *समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ
प्रख्यात भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की,उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।।
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भोजपुरी इंडस्ट्रीज के सुप्रसिद्ध गायक एवं प्रख्यात अभिनेता समर सिंह को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई,
सुप्रसिद्ध गायक एवं प्रख्यात अभिनेता समर सिंह को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के अवसर पर
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई कि समर सिंह के पार्टी में आने से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।इस मौके पर भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष मा.नरेश उत्तम पटेल व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वे सदैव समर्पित रहेंगे,उन्होंने पार्ट नेतृत्व में आस्था जताते हुए सन् 2022 के चुनाव में सपा की बहुमत सरकार बनाने का संकल्प लिया।
फ़ोटो
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know