Top News

टावर वैगन का इजन ख़राब होने से दिल्ली हावड़ा रूट बाधित,जानिए कारण

टावर वैगन का इजन ख़राब होने से दिल्ली हावड़ा रूट बाधित
  • कंचौसी झीझीक व फफूंद स्टेशनों के बीच खडी रही कई ट्रेनें
  • मालगाड़ी का इंजन जोड़ टावर वैगन को फफूंद स्टेशन ले जाया गया

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता कंचौसी । कंचौसी फफूंद स्टेशनो के बीच अप लाइन के बिजली तार ठीक करने के लिए दोपहर डेढ़ बजे के बाद रेल अधिकारियो द्वारा एक घन्टे का ब्लॉक दिया गया जिसके समाप्त होने के समय दो बजकर तीस मिनट पर गेट संख्या 6 सी के पास टावर बैगन का इंजन फेल हो गया जिसके आगे पीछे न चलने से ट्रेक पर आवागमन बधित होने की सूचना बाकी टाकी से कंचौसी फफूंद स्टेशनो को दी गई

जिस कारण गोरखपुर से ओखा अहमदाबाद जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस कंचौसी लूप लाइन व मेनलाइन पर महानंद एक्सप्रेस एवम दिल्ली भुवनेश्वर एक्सप्रेस ,कालका एक्सप्रेस को आउटर पर रोका गया।फिर झीझक स्टेशन से मालगाड़ी का इजन अलग कर फेल टावर बैगन मे धक्का लगाकर फफूंद स्टेशन तक लाया गया 

इस कारण 4 बजे ट्रेक खुल सका इसके बाद कंचौसी स्टेशन व पीछे झीझीक स्टेशन पर खड़ी नीलाचल एक्सप्रेस आदि एक्सप्रेस ट्रेनों को कानपुर तक खडी ट्रेने को निकाला जा सका मालगाड़ी का इंजन अभी फफूंद स्टेशन पर खडा है ।स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू के अनुसार अब अप ट्रेक सामान्य है /

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم