Top News

*भाजपा हटाओं, प्रदेश बचाओं जनवादी क्रांति यात्रा‘ में उमड़ी रही भारी भीड़*


■ *क्रांति यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ भाजपा सरकार के प्रति जनाक्रोश का मुखर प्रदर्शन साबित हो रही है--राजेन्द्र चौधरी मुख्य प्रवक्ता सपा*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ
जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डा0 संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में ‘भाजपा हटाओं, प्रदेश बचाओं जनवादी क्रांति यात्रा‘ के दौरान विभिन्न जनपदों में भारी  भीड़ उमड़ रही है।।
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस क्रांति यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ भाजपा सरकार के प्रति जनाक्रोश का मुखर प्रदर्शन साबित हो रही है। इस यात्रा का जगह-जगह जनता स्वतः स्फूर्त ढंग से स्वागत कर रही है और हर जगह यह संकल्प दुहराया जा रहा है कि सन् 2022 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी। भाजपा के अंधेरराज का खात्मा किया जाएगा।
    जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की जनक्रांति यात्रा के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पंचायत चुनाव 2021 में चौहान समाज के जीते हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह भी आयोजित किए जा रहे है। इस यात्रा को बलिया से 16 अगस्त 2021 को नेता विरोधी दल विधान सभा श्री रामगोविन्द चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
    ‘भाजपा हटाओं‘ के संकल्प के साथ जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की यह यात्रा 17 अगस्त को मऊ, 18 अगस्त  को गाजीपुर, 19 अगस्त  को वाराणसी, 20 अगस्त  को सोनभद्र, 23 अगस्त  को मिर्जापुर, 24 अगस्त को भदोही, 25 अगस्त  को प्रयागराज, 26 अगस्त  को प्रयागराज यमुनापार पंहुचने पर जनसमूह ने अति उत्साह के साथ स्वागत किया,जनवादी क्रांति यात्रा‘ 
 28 अगस्त को आजमगढ़, 30 अगस्त 21 को अंबेडकरनगर होते हुए 31 अगस्त 2021 को अयोध्या में समाप्त होगी। 
    जनता ने जिस उत्साह के साथ जनवादी क्रांति यात्रा में भागीदारी करते हुए उसे समर्थन दिया है उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की सत्ता से विदाई अब तय है। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का कहीं भी आशीर्वाद नहीं मिल रहा है। वह पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم