Top News

मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे

औरैया   मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन  योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे  मिशनशक्ति फेज-3 के शुभांरभ कार्यक्रम के अवसर पर आज दिनांक 21.08.2021 को ब्लाक अजीतमल में आयोजित महिला सम्मान समारोह का मा0 कृषि राज्यमन्त्री उ0प्र0 श्री लाखन सिंह राजपूत, जिलाधिकारी औरैया श्री सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा दीप प्रवज्ज्वलित कर शुभांरभ किया गया। जिसमें मिशनशक्ति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिसमें फ्रन्टलाइन वर्कर महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। साथ ही सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत राखी व covid -19 के बचाव हेतु मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जनपद औरैया में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने एवं उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।*

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم