Top News

pm किसान सम्मान निधि की आने वाली है नौवीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का Status

उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

PM Kisan Yojana के तहत रजिस्टर्ड किसानों को केंद्र सरकार जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने जा रही है. किसानों के खाते में जल्द ही नौवीं किस्त के पैसे आने वाले हैं.

नई दिल्ली: देश के किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने साल 2018 में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत की थी. 
इस योजना के तहत सभी किसानों को सालाना 6,000 रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है. इस योजना के तहत किसानों को हर चार माह के अंतराल पर 2,000 रूपये की किस्त प्रदान की जाती है. 

हाल ही में इस योजना की आठवीं किस्त जारी कर दी गई है. अभी तक 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है.

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत रजिस्टर्ड किसानों के खाते में अभी तक 16,000 रुपये भेजे जा चुके हैं. पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की नौवीं किस्त अगस्त से ओकोबेर के बीच जारी की जानी है. इस लिहाज से अगस्त महीने के शुरुआत में ही योजना की नौवीं किस्त जारी होने की पूरी संभावना है. 

इस किसानों को मिलता है योजना का लाभ

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत पहले उन्हीं किसानों को योजना का लाभ दिया जाता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भूमि हैं. 

लेकिन बाद में इस योजना में संशोधन किया गया, उसके बाद से अब कोई भी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. अगर कोई किसान आयकर भरता है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है. 

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का Status 

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत रजिस्टर्ड किसान सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट ओपन करें.

इसके बाद किसान वेबसाइट में 'Farmers Corner' के ऑप्शन पर क्लिक करें.

इस सेक्शन में जाकर आप लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें.

इसके बाद किसानों को अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी जैसे- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम इस सेक्शन में भरना होगा.

इसके बाद किसानों को 'Get Report' के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी.

इसके बाद किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त के Status को देख सकते हैं.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم