बिधूना औरैया
भारतीय किसान यूनियन (किसान) की पंचायत।
क्रासर - राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ अनिल यादव को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया ।
एरवाकटरा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखूपुर के इंटर कॉलेज के बाबूराम प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन( किसान )की बैठक में आए एटा से राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा मेरी यूनियन गैर राजनीतिक है किसान के साथ अन्याय होगा हम सरकार का विरोध करेंगे आज किसानों को फसलों का बाजिब मूल नहीं मिला वह दिन पर दिन कर्जदार होते जा रहे हैं घर छोड़कर भागना पड़ता है किसान भाइयों को सब्जी के रेट भी नहीं मिले सिंचाई का मूल्य निकलना भी मुश्किल जबकि किसान रात दिन अन्ना जानवरों से अपनी मूंग उरद की फसलों की रखवाली करते हैं इसके लिए सरकार किसान आयोग का गठन करें उन्होंने उपस्थित किसानों से कहा आप लोगों को जब भी परेशानी हो तो हमें सूचना करें 6 घंटे के अंदर प्रदेश का संगठन आपके क्षेत्र में दिखाई पड़ेगा भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने डॉ अनिल यादव को औरैया जिले के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया और कहा अपना संगठन गठित करें बैठक में सतीश यादव, गोविंद सिंह ,विनोद सिंह पूर्व प्रधान, युवराज सिंह, भारत सिंह, सुरेश चंद्र तिवारी सुभाष चंद्र यादव राजेश सिंह पूर्व बीडीसी विश्वनाथ आचार्य कुलदीप सिंह विपिन कुमार आदि थे लगभग 2 सैकड़ा किसान उपस्थित थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know