*नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के घर पहुंच कर स्मृति चिन्ह भेंट कर दी बधाई*
एरवाकटरा (औरैया)- एरवाकटरा ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को महायोगी गुरु गोरखनाथ गोगा जी ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विष्णु अग्रवाल ने उमरैन के पास स्थित ईश्वर पूरा निवास पर जाकर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख माल्यार्पण कर मुख मीठा कराते हुए जीत की बहुत-बहुत बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। वही नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने जीत का श्रेय महायोगी गुरु गोरखनाथ गोगाजी के मुख्य ट्रस्टी विष्णु अग्रवाल को दिया कहा यदि आपका और बाबा जी का आशीर्वाद ना होता तो यह संभव नहीं था। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने कहां जिस तरह से बीडीसी और जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस भरोसे को मैं टूटने नहीं दूंगा। सरकार की तरफ से आने वाली प्रत्येक योजनाओं का का लाभ एरवाकटरा ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायतों को पूरा लाभ मिलेगा किसी भी प्रकार से कोई भी ग्रामवासी आने वाली सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। यदि किसी ग्रामवासी के साथ कोई भी ब्लॉक कर्मी सरकारी योजनाओं के के नाम पर कोई अवैध वसूली करता है उसकी सूचना तत्काल प्रभाव से मुझे दी जाए जिससे मैं उस पर कड़ी से कड़ी विभागीय कार्रवाई कर सकूं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know