Top News

निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का छज्जा गिरने से मजदूर व मिस्त्री घायल

*निर्माणाधीन  सामुदायिक  शौचालय  का छज्जा  गिरने  से  मजदूर  व मिस्त्री घायल।* 



एरवाकटरा (औरैया)- एरवाकटरा ब्लॉक के सूरजपूर में ग्राम  मे  निर्माणाधीन  शौचालय का  कार्य  चल  रहा  था।जिसमें  चार  माह  पूर्व  लेंटर डलवाया गया था हॉल  मे  ही ग्रामपंचायत  के  प्रधानी  के  चुनाव  से ठीक  पहले  सूरजपूर उमरैन मे  पंचायत  द्वारा एक  सार्वजानिक  शौचालय  का  निर्माण  कराया  गया था  जिसमें  4 महा  पूर्व  लेंटर  डलवाया  गया  था। प्रशासन  की  मंशा  को चुना लगा  रहे।ठेकेदार  के  द्वारा  प्रयोग किए गए  घटिया सामग्री के चलते यह हादसा हुआ।आज उस समय की  है। जब निर्माणाधीन शौचालय मैं प्लास्टर का कार्य करने के लिए सूरजपुर उमरैन निवासी सतीश चंद्र व रिंकू छत पर कार्य करने के के लिए चढ़े ही थे कि अचानक छज्जा नीचे गिर पड़ा। जय गिरने की आवाज तेज होने के कारण आसपास के लोगों ने देखा की सतीश व रिंकू मलबे के नीचे दबे हुए हैं जिनको आनन-फानन बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इसकी जानकारी ब्लॉक के कर्मचारियों को हुई तो वह मामले को लीपापोती करते नजर आए। ग्रामीण वासियों ने जब ठेकेदार से शिकायत की तो ठेकेदार भी अपना पल्ला झाड़ता नजर आया इस प्रकार की प्रक्रिया देख ग्रामीणों के अंदर काफी रोष व्याप्त है उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग किए गए ईट सीमेंट मोरम की जांच के लिए जिलाधिकारी सुनील वर्मा से मांग की है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم