राशन डीलर के खिलाफ प्रधान सहित गांव के निवासियों ने किया विरोध
ग्राम प्रधान ज्योति भदौरिया के द्वारा राशन डीलर कल्याण सिंह निवासी परवलिया के खिलाफ उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा।
कि गांव का डीलर प्रत्येक यूनिट पर एक किलो राशन कम देता है और अधिकतर बुजुर्ग व सम्मानित व्यक्तियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है।
कुरौना काल में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा मुफ्त वितरण खाद्यान्न योजना चलाई गई थी जिसमें डीलर के द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड धारक से पैसे वसूले गए थे जिसका विरोध कई बार ग्रामीण वासियों ने किया लेकिन अपनी दबंगई के चलते वह ग्राम वासियों को डरा धमका कर भगा देता था इस प्रकरण की खबर वर्तमान प्रधान ज्योति भदौरिया संज्ञान में आते हैं उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ ग्राम वासियों के साथ लेकर बिधूना तहसील में उप जिलाधिकारी को उप राशन डीलर के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र देकर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है यदि ऐसा ना किया गया तो ग्राम वासियों सहित डीलर के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know