*प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर प्रधान ने महिला से बसूल लिए 40000 रुपए*।
बिधूना औरैया- बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा दला पोस्ट निवादा मलखान
की निवासिनी रेशमा देवी पत्नी श्री हरिशंकर ने प्रधान पर आरोप लगाया है की प्रधान के द्वारा प्रधानमंत्री आवास का झांसा देकर प्रधान ने मुझसे ₹40000 बच्चों के लिए हैं। रेशमा देवी का कहना है प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया था जिसकी स्वीकृति 2021 में हुई थी जिस की पहली किस्त 6 जुलाई 2021 को प्रार्थिनी के गांव के प्रधान अशोक कुमार उसके घर करीब 11:30 बजे पहुंचा और कहा तुम्हारी प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त आ चुकी है तुम चलकर अपना खाता चेक करा लो । प्रार्थिनी को लेकर प्रधान इंदपा मऊ स्टेट बैंक मैनेजर के पास ले गया जहां प्रधान और बैंक मैनेजर ने मिलकर मेरे साथ छल कपट करते हुए ₹20000 निकाल लिए उसके बाद दिनांक 7 जुलाई2021 को भी ₹20000 निकाल लिए जब प्रार्थनीय को पता चला की प्रधान के द्वारा उसका पूरा पैसा निकाल लिया गया है जिसको मांगने के लिए वह प्रधान के घर गई प्रधान के द्वारा महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहां 20000 पंचायत सेक्रेट्री लेकर चला गया है तुमको केवल ₹20000 का माल मिलेगा ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know