उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता अयाना(औरैया)। सिखरना में संचालित अस्थायी गोशाला का तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर गोवंशों की हालत के अलावा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खामियां मिलने पर स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कहा।
इस मौके पर तहसीलदार ने गोवंशों की हालत के साथ ही उनको दिए जाने वाले चारे, पानी, साफ-सफाई व टिन शेड की स्थिति भी परखी। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर तहसीलदार ने एनजीओ के कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई। कहा कि तीन दिन बाद फिर से किसी भी दिन गोशाला का औचक निरीक्षण किया जाएगा। ऐसे में यदि गोशाला में व्यवस्था दुरुस्त न हुई तो एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर तहसीलदार ने गोशाला में लगे सेवादारों से गोवंशों को दिए जाने वाले हरे व सूखे चारे की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही टूटी पड़ी टिन शेड को जल्द दुरुस्त कराने के लिए कहा। लेखपाल मोहित श्रीवास्तव साथ रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know